
0 Bookmarks 9 Reads0 Likes
क्या करूँ मैं भी
अंततः
अभी तक
एक जानवर ही तो हूँ
लक्ष्यहीन
नादान
जब से होश है
हाथ-पाँव मार रहा हूँ
आदमी बन जाऊँ
समझाता हूँ अपने मन को
लक्ष्यहीनता ही पशुता है
जितना ही संभव है
एक लक्ष्य तय कर
मुझे चलने दे उस पर
मत बैठा मेरी बाँह पकड़कर
बहुत हुआ अब रहने दे
मुझे आदमी बनने दे
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments