अंतराल's image
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes


अंतराल
चाहे जितना छोटा हो
अंतराल 
चाहे जितना बड़ा हो
आवृत्ति
आवृत्ति
और पुनरावृत्ति
यही तो होता है
जिसे हम या तुम
समझते हो
विलुप्त हो गया
उपस्थित हो जाएगा
एक दिन तुम्हारे हमारे सामने
लोप कुछ भी नहीं होता
धीरज रखो
और उसकी 
पुनरावृत्ति का अंतराल
ज़रा पूरा होने दो

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts