
0 Bookmarks 47 Reads0 Likes
हमारा तीर तलवार
छुरी खंजर
ढाल कटार
गोला-बारुद
रायफ़ल बंदूक
तोप मिसाइल
युद्धक पोत
युद्धक विमान
शस्त्रागार
सब
धरा का धरा रह गया
कहीं से कोई
कुछ काम न आया
जब
अदृश्य शत्रु
कोरोना ने
हम मानवों का
गला दबाया
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments