
0 Bookmarks 47 Reads0 Likes
मेरी आँखों में
उतर आया है एक चाँद
व्यस्तताओं के बावजूद
यादों के मौसम को तलाशते
जीवन की जगह जलन
और प्रगति की जगह
भटकन ढोता हुआ
ज़िंदगी देने की कोशिश में
इतने मिले ज़ख़्म कि
रिसते है घाव आज भी
अरसा बीत गया
संवेदनाएँ चुप हो गईं
अभिव्यक्ति भी मौन हो
बिखर गई
अपनापन सब खो गया
डरा-डरा सा अंतर्मन
सिहर उठता है बार- बार
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments