अनाम रिश्ते's image
0 Bookmarks 20 Reads0 Likes

भावनाओं में बुना
एक दर्द
जो सालता है
धीरे-धीरे मुझे
वक़्त, उम्र और सम्वेदनाओं
के द्वार पर


दूरियों को पार कर यह मन
तुम तक पहुँच ही जाता था
बार बार
ख़ुशी मिलने, सपने बुनने
आत्मीय अहसासों के
बनते बादलों
और सम्बल बनने के वादों को
फलते- फूलते देखने के भरम में
सच समझ
कुलाँचें भरता रहा मन
मृग- मरीचिका-सा

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts