ज़िन्दा रहूँगा's image
NaN min

ज़िन्दा रहूँगा

राहुलदेव गौतमराहुलदेव गौतम
0 Bookmarks 60 Reads0 Likes

शाश्वत सच के,
अभिव्यक्ति में ज़िन्दा रहूँगा।

मिट जायेगा,
यह क्षणिक शरीर,
किसी न किसी नाम में ज़िन्दा रहूँगा।

ख़ुशियों के रोशनी में,
मेरा अक़्स न पाओगे तुम,
मैं अन्धेरों की शक्ल में ज़िन्दा रहूँगा।

तुम्हें किस बात का रंज है,
किस बात की तकलीफ़,
कम से कम इन्हीं कसक में ज़िन्दा रहूँगा।

न दिन में रहूँगा,
न रात में रहेगा मेरा वजूद,
उगते सूरज ढलते सूरज में ज़िन्दा रहूँगा।

<

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts