विराम's image
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes

दैहिक और मानसिक
आनंद तो,
हमें कभी-कभी
कान खोदने में भी
मिल जाता है
क्या हम उसे
सार्वभौमिकता का नाम देते हैं?
अगर नहीं!
तो हमारे लिए आनंद
शब्द ही निरर्थक है
हाथ जलने पर
हाय-हाय करने से अच्छा है
गीली मिट्टी से
उसे त्वरित ठंडक दें
वरना सार्वभौमिकता भी
हमारे लिए नगण्य है
हमारी चेतना की
सार्वभौमिकता ही
हमारी शांति का दूसरा नाम है!

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts