उतनी ही मेरी कमाई है's image
NaN min

उतनी ही मेरी कमाई है

राहुलदेव गौतमराहुलदेव गौतम
0 Bookmarks 14 Reads0 Likes

सुना है तुमने एक दुनिया बसायी है
यह हक़ीक़त है या फिर बेवफ़ाई है॥
 
यह सच है तो तुम्हारी
हिम्मत को सज्दे,
तुमने ख़ुदा की दुनिया में
यह कैसी आग लगायी है॥
 
तेरे घर की गलियों से
आज कोई शोर उठा,
किसी का घर जला है
किसी की आवाज़ आई है॥
 
हालात-ए-ज़िंदगी में
जब भी तुझे ग़लत समझा,
मुझे लगा यह मेरी
मोहब्बत नहीं मेरी ख़ताई है॥
 
मैं ज़िंदगी को जब भी
मुड़ कर देखता हूँ,
लगता है एक तरफ कुँआ
एक तरफ़ खाई है॥
 
अब मैं अपने आईने से
क्या गुज़रूँ दोस्तो,
मेरे चेहरे में अब
किसी और की परछाई है॥
 
जितना कमाता हूँ
उतने में अब ख़ुश हूँ 'देव',
ख़ुदा को सज्दे
बस उतनी ही मेरी कमाई है॥

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts