सपाट बयान's image
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes

तंत्र!
विश्व की परिधि पर
घूमता एक ऐसा
दोगला शब्द है,
जिसका हम
बेवजह गण बन बैठे है।
चाबुक से पनपते घाव को
सहने के लिए,
यह गण बँधुआ मज़दूर की तरह
अपने आप में,
घुटने टिकाए बैठे हैं
और न्याय की कुर्सी पर बैठे लोग
उसे निष्पक्षता का नाम देकर
उनके पीठ से यह चाबुक खींचते हैं
आजकल अंतपुर से
एक नया घिनौना शब्द
घूम रहा है जिसका नाम है
'दोगली इंसानियत'

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts