
0 Bookmarks 77 Reads0 Likes
चेतनाएँ,
धीरे-धीरे गल रहीं हैं मेरी!
तुम्हारी यादों के ऑंच पर!
ये अँधेरी चुप सी रात,
तुम्हारे लिबास सी थम जाती है . . .
मेरे जिस्म की तह पर . . .!
तुम्हें,
खो रहा हूँ मैं!
अपनी चलती साँसों की हर एक कड़ी में!
तुम्हें फिर से
मुकम्मल करने की ख़्वाहिशें मेरी
मेरे ग़मों के बाज़ार में बिक जाती है,
मैं क्या करूँ?
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments