
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
मैं कब सुख से डरने लगा था।
उससे घिन आने लगी,
सुख के हर पहलू से।
मैं दूर हो जाना चाहता हूँ।
यह कब हुआ?
इसका अन्दाज़ा भी नहीं।
बस मैंने जाना है,
दुःख की वह घड़ी है,
जिसमें जीवन की गति,
महसूस हो आहिस्ता-आहिस्ता चला।
सुख ने मानवता को भ्रम में,
आजीवन ओझल रखा।
सुख ने जीवन को सदमा दिया,
जो मैं नहीं था,
मैं वह हो गया था।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments