
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes
आज अपने घर की,
उस कच्ची दीवार को टूटते हुए देखा!
एक बार बरसात के दिनों में
बारिश से बचने के लिए,
हम-तुम पहली बार इसके अवलंब में
पास-पास बैठे थे,
और उसकी सीलन से,
हमारे कपड़े नम हो गये थे,
तुम्हें याद हो कि न हो,
लेकिन मेरे लिए तुम्हारे यादों का
एक संबल टूट गया . . .!
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments