
0 Bookmarks 45 Reads0 Likes
1.
सर्दी की भोर में
होती हुई बारिश की तरह है
मेरी उदासीनता!
जो तुम्हारे क्षोभ से भर गयी है।
किसी शाख़ पर बैठी
भीगी हुई चिड़िया की तरह है,
मेरी उदासीनता!
जो तुम्हारे क्षोभ से भर गयी है।
बहुत दिनों बाद
ख़ुले हुए किसी घर के
दरवाज़े की तरह है,
मेरी उदासीनता!
जो तुम्हारे क्षोभ से भर गयी है।
यह सच को दो टूक में
जानने का असर है।
2.
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments