माँ के लिए's image
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes

ज़िन्दगी में हारने और जीतने से पहले
मैं, माँ के लिए एक घर बनवाना चाहता हूँ
जैसे उसने कभी बचाया था मुझे
धूप, बरसात, जाड़े से! 
उस घर में अब सुरक्षित रह सके, 
धूप, बरसात, जाड़े से माँ! 
 
हाँ मैं, माँ के लिए एक घर बनवाना चाहता हूँ
जिसके आँगन में तुलसी के पौधे पर
सुबह-सुबह पूजा करे जल चढ़ाये माँ, 
और कुछ गीत भी गाए माँ, 
जिसे सुनकर हल्की नींद से, 
मैं सुकून से जाग सकूँ माँ! 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts