
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
तड़पता है कहीं दूर
अज्ञात में बादलों के तले
मेरे हृदय की खंडित ध्वनियाँ
भेद उर रात्रि का
उठता है धुआँ
जैसे एकांत किसी बसेरे में।
बस समेटता हूँ
क्षण-क्षण मैं
अपने शब्दों की तान
किन्तु कोई छेड़ गया है
आज भोर में ध्रुपद गान
कौन करता है प्रतिदिन
मेरे ऊपर यह एहसान
मैं फिर बँट जाता हूँ
जगह-जगह
विगत स्मृतियों पर दे ध्यान।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments