
0 Bookmarks 42 Reads0 Likes
वो अँधेरा ही मुकम्मल था
ख़ुद में सिमट जाने के लिए
दीपक की तरह जलकर
हम हर जगह बिखर गए।
एक तस्वीर ही काफ़ी है
किसी की पहचान के लिए
लेकिन हमारी तस्वीर
तक़दीर की तरह थी
जिसकी सब रेखाएँ टेढ़ी-मेढ़ी ही निकलीं।
मैं रास्ता बन जाता
हर उन क़दमों का तो काफ़ी था
मैं मंज़िल न बनूँ ऐ ख़ुदा
जो किसी-किसी को मिले।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments