दीवारों में क़ैद दर्द's image
NaN min

दीवारों में क़ैद दर्द

राहुलदेव गौतमराहुलदेव गौतम
0 Bookmarks 65 Reads0 Likes

यही मेरा टूटा-फूटा मकान है
मेरा नाम प्रेमपाल है
मेरे बच्चे परेशान हैं
यह मेरे चार छोटे-छोटे बच्चे हैं
जो भूख से निढाल हैं।


बीमारियों से ज़्यादा हमें
भूख मार देती है साहब!
क़यामत से ज़्यादा
मेरे बच्चों की नम आँखें
मार देती हैं साहब!


मैं रहने वाला हूँ भारत का
मैं एक ही पीड़ा नहीं
कई दर्द हूँ प्रेमपालों का।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts