धरती के लिए's image
NaN min

धरती के लिए

राहुलदेव गौतमराहुलदेव गौतम
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes

जब-जब घिरता हूँ,
सवालों के घेरे में।
तब-तब झुक जाता हूँ,
धरती के सम शीतोष्ण फ़र्श पर।

 

जब-जब कोई प्रश्न पूछता है,
गगन के रहस्य से,
सहज गरदन झुक जाती है,
धरती के उत्तर आगोश में।

 

आकाश तो अपने,
भार पर अथाह रुका है।
और धरती स्मरण करा देती है,
मुझे अपने भार का।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts