
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
जब भी तेरे
ख़्यालों से मेरा ख़्याल गुज़रे
जब भी तेरे
नज़रों से मेरा अक्स गुज़रे,
बंद हथेलियों में
तुम्हारी बेचैनी सख़्त हो
अपनी रगों से धड़कनों की
रफ़्तार थाम लेना,
एक क्षण ही सही
मैं अर्थ में स्वर का
वर्ण छोड़ता हूँ,
मैं जगह-जगह पत्थर से
आवाज़ तोड़ता हूँ!
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments