अस्तित्व में's image
NaN min

अस्तित्व में

राहुलदेव गौतमराहुलदेव गौतम
0 Bookmarks 73 Reads0 Likes

विस्मृत सा ख़ालीपन मेरा, 
चुपके से तुम्हें छूकर
कोई निकला होगा, क्षण मेरा, 
वो सत्य तुम्हारा था मैं! 
 
तुम्हारी आँखों की स्वतंत्र संवेदनाओं का, 
अर्थ, अर्थ, परिवर्तित होकर
कोई प्रेम फलित होगा, क्षण मेरा, 
वो सत्य तुम्हारा था मैं! 
 
तुम्हारे आभास में, 
कुछ समय ठहर कर
तुम्हारे मन-तरंग में होगा, क्षण मेरा, 
वो सत्य तुम्हारा था मैं! 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts