अनसुलझे's image
0 Bookmarks 9 Reads0 Likes

ये चिताओं की आग के भी
अपने तज़ुरबे होते हैं,
कितने झूठ जल जाते हैं इसमें।
और कितने आँसुओं से,
ठंडे भी हो जाते हैं।
इन तारों की तरह,
कुछ लोग होते हैं।
जो रोज़ दिखाई देते हैं एक ही जगह,
मगर उस जगह से आगे नहीं बढ़ते।
एक गिनती जो मुझे नहीं आती,
यह साँसों की संख्या कितनी है।
वैसे रंजिश तो मुझे,
पूरे जहां से हैं।
लेकिन वक़्त है इन्हें निभाने ही नहीं देता।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts