क्रोध हूँ मैं's image
0 Bookmarks 11 Reads0 Likes

 देखकर निज वैर बँधता जीव अपने आप मुझमें
क्रोध हूँ मैं

मैं बहुत बलवान हूँ
नियति और विधान हूँ
सृजन का प्रथमांश
पूरी सृष्टि का अवसान हूँ
मैं जला देता हृदय को, अग्नि का सा ताप मुझमें
क्रोध हूँ मैं

स्वजन को विगलित करूँगा
बुद्धिनाशक बाण हूँ
दनुज का सिरमौर
सात्विक वृंद अरि का प्राण हूँ
मित्र हूँ दुःस्वप्न का, है कोटिशः अभिशाप मुझमें
क्रोध हूँ मैं

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts