
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
जीवन का अस्तित्व सुरक्षित है जिनके ही कारण
जिनके सत्प्रयास से होता सामाजिक आवर्तन
वही उपेक्षित हैं समाज में, क्या यह न्यायोचित है
क्या उत्थान यही है? किसे कहूँ मैं युग परिवर्तन?
श्रुति, स्मृति करते हैं जिनका नमन वही सर्वज्ञा
सुर, नर, मुनि सबने है दिया जिन्हें सुनीति पद प्रज्ञा
कार्य सृष्टि संचालन का जिसने सहर्ष स्वीकार किया है
आज उन्हें क्या मिला सिवाय उपेक्षा अधिकृत वर्जन
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments