
0 Bookmarks 69 Reads0 Likes
हर तरफ़ है छिड़ी
समय को भुनाने की ज़िरह
कल का सौदा टके का,
आज बेशक़ीमती है
कल था नवरात्र तो महँगी
थी देवियों की शकल
आज दीवाली में
लक्ष्मी-गणेश क़ीमती हैं
कल की मंदी में तो
सूरज भी बिका धेले में
बचे हैं जुगनूँ जो भी
आज शेष, क़ीमती हैं
जब तलक
मालिक-ए-गद्दी(गड्डी)
थे ताव से सोये
सर पे जब आ गया
चुनाव, देश क़ीमती है
वो अलग दौर था जब राम
की जय बोलते थे लोग
आज की लीला में
लंका-नरेश क़ीमती है
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments