एक दिल सीने में's image
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes

एक दिल सीने में 
ख़ुशियों से पला रक्खे हुए हैं 
हम जतन से प्यार का 
हर मामला रक्खे हुए हैं

भव्य, आलीशान बंगलों से 
नज़र थोड़ी हटा 
देखो इधर भी हम
सलोना घोंसला रक्खे हुए हैं

कौन है जो रोक सकता 
इस जवाँ दिल को अभी 
यह आग भी पी जाएगा 
यह हौंसला रक्खे हुए हैं

आज मेरे चाहने वाले 
हज़ारों हैं ज़नाब 
हम सफ़र में साथ अपने 
काफ़िला रक्खे हुए हैं 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts