
0 Bookmarks 62 Reads0 Likes
ये हथकड़ियाँ और सलाखें, डर लगता है
लुटी शांति आए दिन रहता रेड-अलर्ट है शहरों में
जीवन की मधुरसता खोयी फ़न फैलाती लहरों में
बारूदी सुरंग पर बैठी इस दुनियाँ को अल्ला राखें,
डर लगता है
टूट रहा विश्वास जहां में मानवता का मोल चुका है
अभी एक वर्दी वाला कुछ ज़ोर ज़ोर से बोल चुका है
मन मे अनबन, हमराही का दिया हुआ कुछ कैसे चाखें,
डर लगता है
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments