
0 Bookmarks 22 Reads0 Likes
अम्बर के धन चाँद सितारे
प्रथम किरण सूरज की
पृथ्वी के जन को अर्पण है
प्रातकाल जो फूल खिला
वह उस बेला का धन है
धन्य हुए भौंरे
जब कली सुरम्य फूल बनकर उभरी
फूलों का धन है वह मौसम
जिसमें बहती मंद बयारें
कवि, व्यभिचारी, चोर मानते हैं
अतिशय महत्व सुवरन का
पर निहितार्थ अलग हैं सबके
सबका अपना मनका
निर्धन कौन यहाँ
किसको मानूँ धनवान जगत में
धरती पर है धन अपार
पर धरती के धन संत जना रे
बहुविधि कर श्रृंगार
रूपसी प्रिय की व्याकुलता हरती
सौंदर्य सृजन के नव प्रयोग से
पौरुष को वश में करती
वह अविचल दीप्ति स्वत्व समझाती
हो आरूढ़ शिखर पर
दर्पण का धन है प्रतिबिंब
सुवर्ण परी जब रूप निहारे
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments