रात's image
0 Bookmarks 56 Reads0 Likes

रात के अंधकार में 
परिलक्षित 
जीवन के चिन्ह
प्रकाशवान
संसार से 
सर्वथा भिन्न।

रात के निर्वात में
सरिता “मौन” गा रही
मस्त पवन इठला रही
अल्हड़ बेले की कली,
चटखने जा रही।

पूनम का धवल चाँद
बिखरी हुई चाँदनी,
प्रणय को उकसा रही
देख धरा मुस्कारा रही
टिमटिमाते जुगनू की
प्रेयसी बनी निशा
अपने ही शृंगार पर <

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts