बुधिया सोचती है's image
NaN min

बुधिया सोचती है

रचना श्रीवास्तवरचना श्रीवास्तव
0 Bookmarks 45 Reads0 Likes

बुधिया सोचती है
काश के वो चार आने
उसने मुनिया को दे दिए होते
जो उसने
कम्पस खरीदने को माँगे थे

सी दी होती उसकी फटी फ्रॉक
जो आज
स्कूल से आने के बाद
सीने वाली थी

काश के उसकी कॉपी पर
चढ़ा दी होती जिल्द
थकान के कारण
रोज कल पर टालती रही थी वो

उस दिन मेले में
दिला दिया होता
उसको बर्फ का गोला

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts