बदलना चाहो भी तो's image
NaN min

बदलना चाहो भी तो

रचना श्रीवास्तवरचना श्रीवास्तव
0 Bookmarks 7 Reads0 Likes

बदलना चाहो भी तो
बदल न पाओगे ज़माने को
बैठे हैं भेष बदल दरिन्दे
कोशिश मिटाने को।

बाणों से बिंधा देश
है कब से चीख रहा
कोई तो दे दे सहारा
मेरे इस सिरहाने को।

सही न गई जब
भूख अपने बच्चों की
हो गई खड़ी बाज़ार में
ख़ुद ही बिक जाने को।

बूढ़ी आँखें...
राह तक तक के हार गईं
लौटा न घर कभी
गया विदेश जो कमाने को।

विधवा माँ की

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts