
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes
छत की मुँडेर
पर बैठी मैं
पैर हिलाती हुई
अपने दर्द को
सहलाती पुचकारती
उससे पूछती हूँ
क्यों रे
मुझसे तेरा दिल न भरा
कभी तो मेरा साथ छोड़ा होता
वो ख़ामोश सुनता रहा
मै नीचे उतर आई
आँगन से देखा
वो अभी भी मुँडेर
पर बैठा था
उनसे कहा "अलविदा"
और कूद गया
गली में वो बेजान पड़ा था
आँसू मेरे
पलकों की सलाखें पकड़
झाँकते रहे
मै
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments