
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
वह मन्दिर और
मन्दिर के पास से
गुज़रती सड़क
जिस पर कभी
मेरे पग चिन्ह अंकित थे
बीते वर्षों बाद
उसके बदले हुए
डामरी लिबास में
दबी उसकी
सोंधी सुगंध लिए
धूल के कण
मुझे आज भी
सोना–चन्दन लगे
खट्टी–मीठी
कटारों से भरे वृक्षों की
यादों में खोई मैं
उसके बदलाव को
कौतूहल से निहारती रही
और वह मुझसे मेरी
पहचान पूछती लगी |
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments