
0 Bookmarks 71 Reads0 Likes
जाने क्यों!
जब आशा ने चाहा
आकाश चूमना
उसके डैने कतरे गए
उसकी आँखों में जब
सपने जागने लगे
आँखें पथरा गईं
कल्पना के महल,
सारे के सारे
जगमगाते आकाशदीप
धुँधलाने लगे
पलकें खोल
धुँधलका झाड़
जब उसने आँखें खोल
देखना चाहा तो देखा
मिट्टी पुता चूल्हा
जल रहा था,
सिंक रही थी रोटी
माँ के हाथ की प्यार बिंधी,
स्नेहासिक्त दाल
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments