शक्ति's image
0 Bookmarks 57 Reads0 Likes

महिषासुर मर्दिनी के आगे
शीश झुकाते हुए नारी
नहीं जानती कि वह
नारी शक्ति के आगे
माथा टेक रही है।


रोली, अक्षत-फूल चढ़ाते
देबी-थान लीपते
करती है कामना
मात्र पुत्र रत्न की।


वंशवृद्धि का स्वप्न देखती
वह भूल जाती है
उस अजन्मी कली में
व्यापी वह अदृश्य शक्ति
जिसके स्वरूप का ध्यान कर
पूजती है नारी-शक्ति

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts