प्रतीक्षा's image
NaN min

प्रतीक्षा

पुष्पा मेहरापुष्पा मेहरा
0 Bookmarks 9 Reads0 Likes

खुलती आँख जब सुबह की,
जाग कर आ जाती गौरैया
आदतन मुँडेर पर,
हालाँकि जानती है वो, नहीं रहा नीड़
अब वहाँ उसका
जहाँ कभी पला था उसका वंश,
फिर भी फुदकती मन ले आस
खोए हुए ढूँढ़ती, होती हताश
डाल-डाल घूमती
मिश्री सी घोलकर
उन बीते दिनों की याद दिलाती
जब सारा ही आँगन गूँजता था
साँझ तलक निर्भय वा आश्वस्त
गौरैयाओं से– चुगतीं ‘कनी नन्ही’
चोंचें छोटी सी,
लौटती जब घर, देखती

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts