धन लक्ष्मी's image
NaN min

धन लक्ष्मी

पुष्पा मेहरापुष्पा मेहरा
0 Bookmarks 7 Reads0 Likes

ना पीने का पानी काफ़ी था 
ना ही रोशनी का समंदर था 
पर दिलों में प्यार और
मोहब्बत का बसेरा था 
थाह शक्तियों के चिराग़
हर घर में जल रहे थे 
कच्चे-अधपक्के 
घरों की महफ़िलों में 
मधुर गीतों के ग़लीचे बिछे थे। 
 
हर दिल सब के दिलों के
संग धड़कता था 
सुख-दुःख में सभी
एक दूसरे के साथी थे
आज सूने हुए गाँव क्यों 
कहाँ जा बसे 
मेहमान क्यों हो गए 
घरवाले अपने

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts