तुम योद्धा हो—फिर से जन्म लो's image
NaN min

तुम योद्धा हो—फिर से जन्म लो

पूनम चन्द्रा ’मनु’पूनम चन्द्रा ’मनु’
0 Bookmarks 50 Reads0 Likes

उठो 
और फिर से जन्म लो 
तुम योद्धा हो 
तुम्हें मरने का कोई हक़ नहीं 
आँखें बंद होने पर 
एक और दुनिया में 
हम ज़िंदा हो जाते हैं 
उसी में ख़ुद को समेटो 
और उठो 
देखो भारत माता 
तुम्हें पुकार रही है 
ये धरती जिसने तुम्हें सींचा 
उस पर आकर 
फिर से साँसें लो 
और उसका रक्त संचार करो 
वीर थकते कहाँ है 
और जितनी नींद चाहिए होती है 
उतनी तुम ले चुके हो 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts