
0 Bookmarks 49 Reads0 Likes
गर्मी की दोपहर में
जल कर जो साया दे
वो दरख़्त हो
बच्चों की किताबों में
जो अपना बचपन ढूँढ़े
वो “उस्ताद” हो तुम
पिता हो तुम . . . पिता हो . . .
दुनिया से लड़ने का . . .
रगों में ख़ून बन कर बहने का
“जज़्बा” तुम हो . . .
अपने खिलौनों को
हर वक़्त तराशने के लिए . . .
हाथों में गीली मिट्टी लिए रहता है
वो “कुम्हार” हो तुम
पिता हो तुम . . . पिता हो . . .
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments