
0 Bookmarks 39 Reads0 Likes
नभ धरा दामिनी नर नारी रास रंग राग
भाव विभोर हो सब कृष्ण संग खेलें फाग
सूर्य किरण सलोने से छन कर
भूमि पर करे सुन्दर अल्पना
बृज धरा केशव रंग में रँगकर
देखो स्वर्ण भई आज
ग्वाल बाल गोविन्द संग नृत्यकला सीखें
पाताल हर्ष विभोर हो जब
हरिचरण दें थाप
गैयाँ रम्भाकर गल घंटियाँ छनकाएँ
ताल मिलाकर ध्वनि से मिलाएँ थाप से थाप
मनमोहक मधुर छवि श्याम को सुन्दर बना
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments