संगम's image
0 Bookmarks 85 Reads0 Likes


याद आता है समय
तुमने कहा जब
लो, चलो, हम आज मिलते हैं
दो पानियों जैसे, 
और हम तुम मिल गए
गंगो-जमन से; 
एक धारा बन गए थे। 
 
घुल गया
तुम्हारे ग़ौर वर्ण में
मेरे कंठ का सारा नीलापन, 
उतर आया
हमारे भीतर आकाश का विस्तार
और समा गया
समुद्र की गहराई में। 
 
अब हम धारा नहीं रहे थे, 
समुद्र थे–
पानी ही पानी, 
नाम-गोत्र से हीन पानी; 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts