राजा सब नंगे होते हैं's image
NaN min

राजा सब नंगे होते हैं

प्रो.  ऋषभदेव शर्माप्रो. ऋषभदेव शर्मा
0 Bookmarks 31 Reads0 Likes


(तेवरी)
 
राजा सब नंगे होते हैं। 
कहने पर पंगे होते हैं॥
 
शीश झुकाकर जो जय बोलें, 
बंदे वे चंगे होते हैं॥
 
लाज शरम सिखलाने वाले
ज़ेहन के तंगे होते हैं॥
 
रंग-ढंग का ठेका जिन पर, 
वे ख़ुद बेढंगे होते हैं॥
 
‘गला काटने वाले क़ातिल’, 
मत कहना, दंगे होते हैं॥

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts