
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
उस दिन मैंने फूल को छुआ
सहलाया और सूँघा,
हर दिन की तरह
उसकी पंखुड़ियों को नहीं नोंचा।
उस दिन पहली बार मैंने सोचा
फूल को कैसा लगता होगा
जब हम नोंचते हैं
उसकी एक-एक पंखुड़ी।
तब मैंने फूल को
फिर छुआ
फिर सहलाया
फिर सूँघा...
और मुझे लगा
हवाएँ महक उठीं
प्यार की खुशबू से।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments