पकने लगी फ़सल, रीझता किसान's image
NaN min

पकने लगी फ़सल, रीझता किसान

प्रो.  ऋषभदेव शर्माप्रो. ऋषभदेव शर्मा
0 Bookmarks 45 Reads0 Likes


(तेवरी)
 
पकने लगी फ़सल, रीझता किसान
जल्दी पकी फ़सल, रीझता किसान
 
ली सेठ ने ख़रीद, पैसे उछाल कर
खेतों खड़ी फ़सल, रीझता किसान
 
क़र्ज़ा उतर गया, सिर पर लदा हुआ
अच्छी हुई फ़सल, रीझता किसान
 
दो रोटियाँ मिलें, दो वक़्त के लिए
कुछ तो बची फ़सल, रीझता किसान
 
जो पौध गल गई थी, खाद बन गई
आई नई फ़सल, रीझता किसान

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts