नाभिकुंड's image
0 Bookmarks 66 Reads0 Likes

एक सपना
दिखाई देता है मुझे बार–बार :
तुम्हारे हाथों में
थमा दी गई है एक कुल्हाड़ी
बीच बाज़ार में
और
धोबियों के मुखौटे लगाए हुए
बहुत सारे लोग
माँग रहे हैं तुमसे
मेरे प्रति अप्रेम का प्रमाण,
गुज़ारने पड़े थे न तुम्हें
कई दिवस
मेरी अशोक वाटिका में !
तभी आता है कोई
वनवासी राजकुमार,
तुम्हारे हाथ से लेकर कुल्हाड़ी
काट डालता है
मेरी नाभि

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts