
0 Bookmarks 60 Reads0 Likes
(तेवरी)
मार्च आँधी और आँधी जून है
कैक्टसी वन, सूखता जैतून है
प्रेम पर पत्थर बरसते मृत्यु तक
यह तुम्हारे देश का क़ानून है
मुक्ति की चर्चा भला कैसे करें
राजमुद्रांकित हर इक मज़मून है
दूध में धुल कर सफ़ेदी में पुते
चेहरे हैं, होंठ पर तो ख़ून है
सत्य कहने की ज़रा हिम्मत करो!
गरदनों पर बाज़ का नाख़ून है
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments