
0 Bookmarks 7 Reads0 Likes
इधर-उधर
उज़बक की तरह
क्या देख रहे हो?
अपने खडे़ हुए कानों पर भी
विश्वास नहीं रहा,
कि सुनकर भी
सुन नहीं पा रहे हो,
सिर को क्यों नाहक़
दाएँ-बाएँ हिला रहे हो?
सुन तो रहे हो,
पर बोलने वाले को
देख नहीं पा रहे हो ?
देख भी नहीं सकते,
तुम तो क्या,
कोई भी
देख नहीं पाता मुझे
मैं दृश्यमान नहीं,
श्रव्यमान हूँ;
मैं........आसमान हूँ।
हाँ,
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments