चाहे कितने दीप जलाना's image
NaN min

चाहे कितने दीप जलाना

प्रो. हरिशंकर आदेशप्रो. हरिशंकर आदेश
0 Bookmarks 76 Reads0 Likes

चाहे कितने दीप जलाना।
सुधियों के दीपक न बुझाना॥
1.
जो भी तुम से रूठ गये हैं,
अनजाने ही छूट गये हैं,
उन्हें मनाकर बड़े प्यार से,
फिर से अपने पास बुलाना॥
2.
जिनका जीवन भार बना है,
विषमय यह संसार बना है,
सहानुभूति प्रलेप लगाकर,
उनके उर के व्रण सहलाना॥
3.
रंग न शेष, तरंग नहीं है,
मन में रंच उमंग नहीं है,
आकर्षण नूतन भर-भर कर,
उनका जीवन सरस बनाना॥
4

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts