नज़र झुकाये बेटियाँ's image
NaN min

नज़र झुकाये बेटियाँ

प्रियंका सौरभप्रियंका सौरभ
0 Bookmarks 10 Reads0 Likes

कभी बने है छाँव तो, कभी बने हैं धूप!
सौरभ जीती बेटियाँ, जाने कितने रूप!!
 
जीती है सब बेटियाँ, कुछ ऐसे अनुबंध!
दर्दों में निभते जहाँ, प्यार भरे संबंध!!
 
रही बढ़ाती मायके, बाबुल का सम्मान!
रखती हरदम बेटियाँ, लाज शर्म का ध्यान!!
 
दुनिया सारी छोड़कर, दे साजन का साथ!
बनती दुल्हन बेटियाँ, पहने कंगन हाथ!!
 
छोड़े बच्चों के लिए, अपने सब किरदार!
माँ बनती है बेटियाँ, देती प्यार दुलार!!
 
माँ, बहना, पत्नी बने, भूली मस्ती मौज!
गिरकर सम्भले बेटियाँ, सौरभ आये रोज़!!
 
क़दम-क़दम पर चाहिए, हमको इनका प्यार!
माँग रही क्यों बेटियाँ, आज दया उपहार!!

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts