नगाड़े सत्य के बजे's image
NaN min

नगाड़े सत्य के बजे

प्रियंका सौरभप्रियंका सौरभ
0 Bookmarks 54 Reads0 Likes

(प्रियंका सौरभ के काव्य संग्रह ‘दीमक लगे गुलाब’ से)
 
बजे झूठ पर तालियाँ,
केवल दिन दो-चार।
आख़िर होना सत्य ही,
सब की ज़ुबाँ सवार॥
 
सब की ज़ुबाँ सवार,
दौड़ता बिजली जैसे।
झूठ फिर हक्का-बक्का,
सभी को रोके कैसे।
 
सच ‘सौरभ’ कह रही,
मन से अभी झूठ तजे।
गली-गली, हर जगह,
नगाड़े सत्य के बजे॥
 
लिखने लायक़ है नहीं,
राजनीति का हाल।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts