
0 Bookmarks 42 Reads0 Likes
हलचल हिय में हो रही, जैसे नदी तरंग।
आकुल मैं नवयौवना, पुलकित है हर अंग॥
जाने कब होंगे मुझे, उस प्रियवर के दर्श।
जिसके मुख को देखकर, मिले प्रेम का अर्श॥
लेकर मन की तूलिका, सजा रही नित रंग।
हलचल हिय में हो रही, जैसे नदी तरंग॥
मिलन रागिनी मन सुने, करे प्रणय की बात।
उड़े कल्पना लोक उर, जागे सारी रात॥
जैसे बहती है हवा, ऐसी हृदय उमंग।
हलचल हिय में हो रही, जैसे नदी तरंग
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments